विदेश

अमेरिका-ईरान इस हफ्ते फिर बातचीत करने को तैयार, ट्रूस खत्म होने की डेडलाइन नजदीक

इस्लामाबाद में 21 घंटे की लंबी बातचीत फेल होने के बाद अमेरिका और ईरान इस हफ्ते नई दौर की सीधी वार्ता शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक नई बैठक गुरुवार को हो सकती है, हालांकि जगह और समय अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है।

दोनों पक्ष इस्लामाबाद या जेनेवा में फिर मिलने पर विचार कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान सौदा करना चाहता है और अगर तेहरान उनकी मांगें मानने को तैयार हो तो बातचीत फिर शुरू की जा सकती है।

पिछली बैठक में अमेरिका ने ईरान से 20 साल तक यूरेनियम संवर्धन रोकने की मांग की थी, जिसे ईरान ने खारिज कर दिया था। अमेरिका अब भी अपनी सख्त शर्तों पर अड़ा है, जबकि ईरान का रुख लगभग वैसा ही है।

इस बीच अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान से जुड़े जहाजों पर नौसैनिक ब्लॉकेड लगा दिया है, जिसे वह बातचीत के लिए दबाव के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

मध्यस्थ देशों (पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र और ओमान) की मदद से हो रही यह कोशिश 21 अप्रैल को खत्म होने वाले संघर्ष विराम से पहले कोई समझौता करने की आखिरी कोशिश मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button