पूर्व CM कल्याण सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित, भावुक हुए बेटे राजवीर सिंह

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह की अस्थियां शुक्रवार को नरोरा गंगा में विसर्जित की गई। कल्याण सिंह के बेटे और एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने अस्थियां विसर्जित की है। अस्थि विसर्जन के बाद राजवीर सिंह ने कहा – परिजन अस्थियी के अन्य कलश को लेकर काशी और अयोध्या समेत हरिद्वार जरूर जाएंगे, इसके अलावा पार्टी निश्चित करेगी की कहां- कहां पर अस्थि विसर्जन करना है।

बता दें कि शुक्रवार की सुबह कल्याण सिंह के बेटे और एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, पौत्र राज्यमंत्री संदीप सिंह, सौरभ सिंह बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, डिबाई विधायक डॉ. अनीता लोधी राजपूत, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, नरोरा नगर पंचायत चेयरमैन विवेक वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में परिवारीजन अलीगढ़ से नरोरा के बसी घाट पर पहुंचे। जहां, वैदिक मंत्रोचार के बीच सबसे पहले फूल चुने गए। पौत्र संदीप सिंह ने अंत्येष्टि स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद आचार्य और उपस्थित जनों ने श्रीराम नाम का संकीर्तन किया। स्टीमर में बैठकर गंगा के मध्य में जाकर अस्थियां विसर्जन की गई।

LIVE TV