
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव किसी गठबंधन के बिना अकेले लड़ने का संकेत दिया है। टिकट वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए पार्टी ने उम्मीदवारों का वन-टू-वन इंटरव्यू शुरू किया है।
चंद्रशेखर 6 दिन लखनऊ में, खुद करेंगे साक्षात्कार
नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद 13 से 18 जून तक लखनऊ में रहेंगे। वे पार्टी कार्यालय में बैठकर सभी 18 मंडलों के टिकट दावेदारों का इंटरव्यू लेंगे। मंडलीय अध्यक्ष भी हर साक्षात्कार में मौजूद रहेंगे।
मंडलवार इंटरव्यू शेड्यूल
13 जून
सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद
14 जून
बरेली, आगरा, अलीगढ़
15 जून
लखनऊ, अयोध्या, देवीपाटन
इसके बाद पूर्वांचल और बुंदेलखंड के मंडलों का शेड्यूल पूरा किया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य सिर्फ जीतने वाले और वैचारिक रूप से मजबूत उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारना है।
UP के सियासी समीकरण बदलने के आसार
अकेले चुनाव लड़ने के इस फैसले से कई सीटों पर त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय मुकाबले की संभावना बन सकती है। इससे बड़े दलों की रणनीति पर सीधा असर पड़ेगा।



