
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार (1 मई 2026) शाम को अचानक बेहोश हो गए। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांग्रेस ने बताया कि अजय राय के सोडियम लेवल (नमक) के स्तर में अचानक गिरावट आने के कारण यह घटना हुई। दिन भर वे पार्टी के कार्यक्रमों में व्यस्त रहे थे। शाम करीब 6 बजे अपने आवास पर बेहोश होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
वर्तमान में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय राय के स्वस्थ होने की कामना की। पीएम ने एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के बीमार होने की खबर मिली। उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
गौरतलब है कि अजय राय पिछले तीन लोकसभा चुनावों में वाराणसी सीट से नरेंद्र मोदी के मुख्य विपक्षी उम्मीदवार रहे हैं।



