UP में भीषण गर्मी ने ढाया सितम, प्रयागराज, बहराइच और वाराणसी में तापमान 40 पार

उत्तर प्रदेश में पारे ने फिर रफ्तार पकड़ी है, बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक़ अभी एक सप्ताह तक गर्मी की यूँ ही बरकरार रहेगी।

प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्शियस को पार कर गया है। प्रयागराज में तो तापमान 41.2 डिग्री सेल्शियस रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया की प्रयागराज में तापमान 41.2 डिग्री, सुल्तानपुर में 40.4, बहराइच में 40.2 व वाराणसी में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गोरखपुर, फुरसतगंज, आगरा में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से रिकॉर्ड किया गया। वहीँ शेष इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहा और 36 से 38.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। पूरे प्रदेश में रात के पारे में भी जबरदस्त तेजी दिखी। अयोध्या में 17.5, कानपुर में 18.5 व फतेहपुर में 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

बाक़ी स्थानों पर न्यूनतम तापमान 19.5 से 23.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक़ शुक्रवार को भी मौसम के शुष्क और तेज धूप होने के आशंका हैं।

LIVE TV