सीतापुर में चाचा-भतीजे ने किया किशोरी से दुष्कर्म

दुष्कर्मसीतापुर। वारदातों की बात की जाए तो दुष्कर्म के मामले यूपी में बहुत बढ़ चुके हैं। जिससे मानवता को हर बार शर्मसार होना पड़ा है। ऐसा ही एक बार फिर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से घिनौना मामला सामने आया है। यहां गांव में एक किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। जब यह बात आरोपी को चाचा को पता चली तो चाचा ने उस किशोरी को बदनाम करने की धमकी की आढ़ लेते हुए वैशी चाचा ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

मंगलवार को आरोपी के चाचा ने किशोरी को घर बुलाने के बाद उस मासूम की इज़्ज़त के साथ घिनौना खेल खेलते हुए  दुष्कर्म जैसे अपराध को अंजाम दिया। सूचना पर किशोरी के पिता ने कोतवाली में इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत इस मामले को दर्ज किया। पुलीस घटना की जगह पहुंची और फिर अपने तरीके से जांच शुरू की। पुलिस का कहना है जांच के बाद ही इस मामले की कारवायी की जायेगी।

दरअसल यह मामला तालगांव इलाके का है यहां एक किशोरी को वहीं के रहने वाले आरोपी शहनूर आलम ने शादी का झांसा दिया और फिर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। प्रेम जाल में फंसाने के बाद आरोपी एक साल से लगातार किशोरी संग शारीरिक संबंध बनाता रहा है।

इस बीच आरोपी शहनूर के चाचा इकराम ने इन दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया और किशोरी को रूस्वा करने की धमकी देने लगा। फिर एक दिन मौका पोके 3सितंबर को गांव के दक्षिण खेत में उस किशोरी को अकेली देखकर इकराम ने उसे दबोच लिया और पूरे गांव में बदनाम कर देने की धमकी देकर उसने भी किशोरी संग दुष्कर्म किया। उस दिन से आरोपी का चाचा भी इसका फायदा उठाता रहा और किशोरी संग दुष्कर्म करता रहा।

4 सितंबर को इकराम ने किशोरी को अपने घर बुलाया और किशोरी के साथ 5 सितंबर की रात ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया। 5 सितंबर की रात जानकारी होने पर आरोपी के घर उसका भाई व भतीजा पहुंच गए। आरोप है कि वहां हाथा पाइ कर उसे भगा दिया गया, जिसके बाद पीडि़ता ने घर पर पहुंच कर अपने घरवालों को अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई। जिसके बाद पीडि़ता के पिता ने आरोपी चाचा व उसके भतीजे के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया।

LIVE TV