Twitter के नए सीईओ बनते ही पराग अग्रवाल हो गए ट्रोल, जानें वजह

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) ने कंपनी के सीईओ का पद छोड़ने का फैसला लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह अब भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) जिम्मेदारी संभालेंगे। 37 वर्षीय पराग ने सीईओ पद की कमान अपने हाथों में ले ली है। डोर्सी ने सीईओ पद पर पराग अग्रवाल की नियुक्ति करने हुए उनकी तारीफ की है।

डॉसी ने पराग की तारीफ करते हुए कहा कि ट्विटर के सीईओ के रूप में पराग पर उनका गहरा विश्वास है। पिछले 10 वर्षों में उनका काम बेहद शानदार रहा है। डॉर्सी ने आगे कहा कि वह पराग के दिल, व्यक्तित्व और कार्यकुशलता के कायल हैं और बहुत आभारी हैं। अब उनके नेतृत्व करने का समय आ गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पराग ने IIT-Bombay से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की डिग्री ली। उन्होंने अक्टूबर 2011 में ऐड्स इंजीनियर के तौर पर Twitter ज्वाइन किया था जब ट्विटर में सिर्फ 1,000 से कम कर्मचारी थे। साल 2017 में Twitter ने पराग अग्रवाल को चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर नियुक्त किया था। आज वह कंपनी के सीईओ बन गए हैं लेकिन सीईओ बनते ही ​Twitter पर ट्रोल हो रहे हैं। आइए जानते हैं ट्रोल होने की वजह।

एक रिपोर्ट के अनुसार Twitter के नए भारतीय-अमेरिकी सीईओ पराग अग्रवाल को दक्षिणपंथी ट्रोल का दावा करने के तुरंत बाद विवादों का सामना करना पड़ा और मीडिया ने 10 साल पहले एक ट्वीट का खुलासा किया। 26 अक्टूबर 2010 में एक ट्वीट पोस्ट किया था, जिसमें कहा गया था कि ‘यदि आप मुसलमानों और नस्लवादियों के बीच अंतर नहीं करते हैं, तो आपको गोरों और नस्लवादियों के बीच अंतर करने की आवश्यकता क्यों है?’ हालांकि, अग्रवाल ने खुद कहा है कि उन्होंने केवल कॉमेडियन अर्सिफ मांडवी को उद्धृत किया, जिन्होंने डेली शो में इन पंक्तियों में कुछ कहा था।

पराग अग्रवाल के ट्विटर के नए सीईओ बनते ही उनकी और बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। श्रेया घोषाल ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई भी दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रेया घोषाल और पराग बचपन के काफी पुराने दोस्त हैं।

यह भी पढ़े: OnePlus का ये लेटेस्ट Smartphone इस नाम से होगा भारत में लॉन्च

LIVE TV