बड़ी खबरविदेश

ट्रंप का बड़ा दावा: ISIS के टॉप कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी अफ्रीका में ढेर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके निर्देश पर अमेरिकी सेना और नाइजीरिया की सेना ने संयुक्त ऑपरेशन में ISIS के ग्लोबल लेवल पर दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को अफ्रीका में मार गिराया।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि अल-मिनुकी अफ्रीका में छिपकर आतंकवादी गतिविधियां चला रहा था और अमेरिकियों को निशाना बनाने की साजिशों में भी शामिल था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की जानकारी के आधार पर लंबे समय से तैयार इस ऑपरेशन में दोनों देशों की सेनाओं ने मिलकर काम किया।

ट्रंप ने नाइजीरिया सरकार का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस कार्रवाई से ISIS के वैश्विक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Back to top button