खेल

ट्रांजिशन शुरू! अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम घोषित, पंत-शामी बाहर, युवाओं को मिला मौका

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। चयनकर्ताओं ने 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी मौका देते हुए टीम में बदलाव किए हैं।

मुख्य बदलाव:

  • रिषभ पंत ODI टीम से बाहर, टेस्ट टीम में तो शामिल लेकिन उप-कप्तानी गई (KL राहुल नए उप-कप्तान)
  • मोहम्मद शामी ODI और टेस्ट दोनों टीमों से बाहर
  • रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को आराम
  • यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ ODI टीम में जगह नहीं बना सके

नए चेहरों को मिला मौका:

  • हर्ष दुबे — ODI और टेस्ट दोनों में जगह
  • गुरनूर ब्रार — दोनों फॉर्मेट में डेब्यू कॉल
  • मनाव सुथार — टेस्ट टीम में एंट्री
  • प्रिंस यादव — ODI टीम में शामिल

चयनकर्ता प्रमुख अजित अगरकर ने कहा कि 2027 वर्ल्ड कप (दक्षिण अफ्रीका) को देखते हुए नई तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खासकर दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को एक्सपोजर दिया जा रहा है।

भारत ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे।

Related Articles

Back to top button