राशिफल

आज का राशिफल 15 सितंबर 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

15 सितंबर 2026 (मंगलवार) का दैनिक राशिफल

मेष राशि

मन नई ऊर्जा से भरा रहेगा। अति उत्साह या आक्रामकता से तात्कालिक फायदा हो सकता है, लेकिन बाद में कठिनाई भी हो सकती है। भावनात्मक प्रतिक्रिया जल्दी मिलेगी।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 3

वृषभ राशि

दूसरों के अवांछनीय हस्तक्षेप से तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में प्राथमिकता मिलाना मुश्किल रहेगा। यात्रा टालें।
शुभ रंग: कॉफी | शुभ अंक: 4

मिथुन राशि

मनोरंजन और पर्यटन से जुड़े विषयों पर ध्यान रहेगा। प्रमुख कार्यों में लापरवाही से खर्च बढ़ सकते हैं। परिस्थितियों से नया सीखने को मिलेगा।
शुभ रंग: स्काई ब्लू | शुभ अंक: 8

कर्क राशि

समय सीमा और कार्यों के परिणाम के बीच तालमेल बैठाने में कठिनाई महसूस हो सकती है। भावनात्मक संबंधों में साथी से बातचीत भावपूर्ण हो सकती है।
शुभ रंग: यलो | शुभ अंक: 6

सिंह राशि

धन कमाने के अल्प अवधि के अवसर बनेंगे। शीघ्रता से लिए गए निर्णय लाभ दिला सकते हैं। परिवार के मांगलिक कार्यों में जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट | शुभ अंक: 9

कन्या राशि

जटिल व्यावसायिक सौदे छोड़ना बेहतर रहेगा। खर्चों में कटौती से तनाव कम होंगे। विदेश व्यापार से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 3

तुला राशि

रत्न और आभूषण व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में व्यवहार में मधुरता रखें।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 9

वृश्चिक राशि

साझेदारी व्यवसाय में एक-दूसरे पर भरोसा कम हो सकता है। पारदर्शिता से काम करें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं।
शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 5

धनु राशि

कार्य व्यवस्था में तकनीकी और आधुनिकता का महत्व बढ़ेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। आकस्मिक यात्रा संभव है।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 3

मकर राशि

उलझे हुए मामलों को सुलझाने के लिए जोड़-तोड़ का सहारा लेना पड़ सकता है। राजनीतिक वर्चस्व बढ़ सकता है। नए संपर्कों में उधार देने से बचें।
शुभ रंग: नेवी ब्लू | शुभ अंक: 8

कुंभ राशि

रुकावटों और बाधाओं के बाद भी लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में साथी का व्यवहार अनपेक्षित रह सकता है। संतान की शिक्षा पर अनुमान से अधिक खर्च होने की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: लैवेंडर | शुभ अंक: 2

मीन राशि

साथी कर्मियों के व्यवहार से निराशा महसूस हो सकती है। आरोप-प्रत्यारोप से बचें। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: कॉपर | शुभ अंक: 1

Related Articles

Back to top button