मप्र में आज मोदी, राहुल और अमित शाह की सभाएं, मतदाताओं को लुभाने की करेंगे कोशिश

भोपाल| मध्य प्रदेश में शुक्रवार को ताबड़-तोड़सभाएं होने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सभाओं के जरिए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे।

 मध्य प्रदेश में शुक्रवार को ताबड़-तोड़सभाएं

राज्य में इसी महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मतदान की तारीख करीब आते ही सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। राज्य में 28 नवंबर को मतदान होना है।

मोदी शुक्रवार को दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी ग्वालियर और शहडोल में सभाएं हैं।

इसी तरह राहुल गांधी देवरी, बरघाट, मंडला में सभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल के दौरे में अचानक बदलाव किया गया है, उनकी शहडोल सभा को रद्द किया गया है, साथ ही रात्रि विश्राम के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को बदला गया है।

वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की टीकमगढ़, सागर, दमोह में सभा है। वे दिल्ली से विशेष विमान से खजुराहो आएंगे और शाम को खजुराहो होते हुए दिल्ली रवाना होंगे।

LIVE TV