फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में मिलेगी गर्मी से राहत

दिलीप कुमार

उत्तर भारत के कई राज्यों भीषण गर्मी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में लोग तेज लू के शिकार हो रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सोमवार से मौसम में बदलाव के आसार दिख रहे हैं।

पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता के वजह से आज दिन का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस साल इस समय का सामान्य तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

उसके साथ ही शाम को आंधी तूफान से राहत मिल सकती है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्यप्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है। जबकि वहीं नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय के कुछ जिलों के साथ दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है।

LIVE TV