दुश्मन को खुफिया खबर देने के आरोप में जवान हुआ गिरफ्तार, परिवार ने की यह मांग

रिपोर्ट- अहरिश नागरकोटी

बागेश्वर। पाकिस्तान को भारतीय सेना से जुड़ी अहम जानकारी देने के आरोप में बागेश्वर के आरोपित जवान कंचन सिंह को आर्मी ने हिरासत में लिया है। इस बात की खबर फैलते ही बागेश्वर के रहने वाले कंचन सिंह और उसके परिवार को लेकर तरह तरह की चर्चाए होने लगी। उसके परिवार को  रात करीब एक बजे खबर मिल पायी। दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद  मीडिया ने आरोपी जवान के परिजनों से बात की।

kanchan singh ka pariwar

आर्मी अधिकारियों ने उत्त रप्रदेश के मेरठ में भारतीय सेना से जुड़ी सूचनाओं के लीक होने का खुलासा किया। इसमें सेना में कार्यरत बागेश्वर के बिलौना गांव निवासी 28 वर्षीय कंचन सिंह के शामिल होने की बात सामने आयी।

सेना के अधिकारियों ने कंचन को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं कंचन के परिवार की जानकारी जुटाने के लिये पूरा प्रशासनिक अमला दिनभर जगह जगह खाक छानता रहा। इस काम में खूफिया तंत्र के हाथों रात 12 बजे सफलता हाथ लगी।

रातों रात खूफिया तंत्र के अधिकारी कंचन के घर पहुंचे। जहां से अधिकारियों ने कंचन सिंह के बैंक एकाउंट और अन्य सेना से जुड़ी जानकारी जुटाई। देर रात कंचन सिंह के परिजनों से हुई पूछताछ पर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है जबकि परिजनों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढ़े: राहुल ने मुस्लिमों के इस मसीहा को बताया भाजपा का चमचा

तीन भाई बहनों में सबसे छोटा 26 साल का कंचन सिंह तीन साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। बड़ा भाई शिक्षक है जबकि पिता चंदन सिंह खेती करते हैं।

LIVE TV