पत्नी की याद में पति ने बनवाया मंदिर, सुबह शाम करता है पूजा

सच कहा है किसी ने की प्रेम और युद्ध में सबकुछ जायज है। अगर आपका प्रेम पवित्र है तो उसकी चर्चाएं चारों तरफ होती है। 15वीं सदी में शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में आगरा में ताजमहल बनवाया जो आज देश के सात अजूबों में से एक माना जाता है। लोग इस पवित्र प्यार की निशानी को देखने दूर-दूर से आते हैं। ऐसी ही एक कहानी मध्य प्रदेश से सामने आई है। जिन्होंने अपनी पत्नी की याद में उनके नाम का मंदिर बनवाया है। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक शख्स ने पत्नी की मौत के बाद अंदर से काफी टूट गया। यहीं कारण रहा की उसने पत्नी के नाम का मंदिर बना दिया। हम जिनकी बात कर रहे हैं उनका नाम नारायण सिंह बंजारा है। जिन्होंने पत्नी गीताबाई की याद में मंदिर का निर्माण करवाया है। गीताबाई की इसी साल अप्रैल माह में कोरोना से मौत हो गई थी। नारायण की पत्नी धार्मिक प्रवृत्ति की थीं। गीताबाई की प्रतिमा बनाने का काम राजस्थान के अलवर के मूर्तिकार को 50 हजार रुपये में दिया गया। करीब डेढ़ महीने में प्रतिमा बनकर तैयार हो गई। मूर्ति को राजस्थान से लाकर मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के साथ स्थापित की गई।

LIVE TV