देश

तमिलनाडु में अब सिर्फ AC बसें खरीदेगी सरकार, CM विजय का बड़ा फैसला

तमिलनाडु के परिवहन मंत्री विजय तमिलन पार्थिबन ने घोषणा की है कि अब राज्य सरकार केवल एयर-कंडीशंड (AC) बसें ही खरीदेगी।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय चाहते हैं कि लोग ज्यादा से ज्यादा आरामदायक तरीके से यात्रा करें। उन्होंने सलेम में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। CM विजय का कहना है कि राज्य के हर दूरदराज के इलाके को बस नेटवर्क से जोड़ा जाए और हर बस में सुविधाएं हों, ताकि कोई भी व्यक्ति आराम से यात्रा कर सके।

पिछले हफ्ते 300 नई बसें फ्लैग ऑफ
सीएम विजय ने हाल ही में 127.21 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई 300 नई बसों को हरी झंडी दिखाई थी। इनमें 164 डीजल और 136 CNG बसें शामिल हैं।

यह कदम TVK सरकार के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने और राज्यभर में बेहतर कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है।

Related Articles

Back to top button