देश

भारत ने रूस से की मांग, ‘रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती बंद करें’

विदेश मंत्रालय ने रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए मॉस्को से इस प्रथा को समाप्त करने की मांग की है।

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार ने पिछले एक साल में इस जोखिम भरे कार्य से जुड़े खतरों के बारे में भारतीय नागरिकों को बार-बार चेतावनी दी है। दिल्ली और मॉस्को में रूसी अधिकारियों के साथ यह मामला उठाया गया है, जिसमें भर्ती किए गए भारतीयों की रिहाई और इस प्रक्रिया को बंद करने का अनुरोध किया गया है।

मंत्रालय ने नागरिकों से रूसी सेना में भर्ती के किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार न करने की अपील की, इसे जीवन के लिए खतरनाक बताया। प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान की जा रही है।

Related Articles

Back to top button