लग्जरी SUV से सेना के जवान कर रहे बॉर्डर की निगरानी

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे लग्जरी कारों में एक SUV सेना के जवानों को मिली है। इसके जरिए अब वह बॉर्डर पर नजर रख रहे हैं। भारत-तिब्बत सीमा पर पहली बार ये SUV दिखाई दी हैं। इंडो-‍तिब्बत बॉर्डर पुलिस यानी आईटीबीपी को जवान चार SUV का इस्तेमाल कर रहे हैं।

SUV

सेना को मिली हर एक SUV की कीमत कम से कम 25 लाख रुपए है। इसके जरिए अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में छह से 13 हजार फीट की ऊंचाई पर निगरानी रखी जा रही है। इन SUV में दो टोयोटा और दो एंडेवॉर कंपनी की हैं।

SUV से बॉर्डर पर नजर

यह पहला मौका है जब सेना के जवानों को बॉर्डर की निगरानी के लिए इस तरह की गाडि़यां मिली हैं। भारत-तिब्बत सीमा काफी लम्बी है। यहां निगरानी का काम आसान नहीं। चीन की गुस्ताखियों को देखते हुए भारत ने यह कदम उठाया है।

आईटीबीपी डायरेक्टर जनरल कृष्‍णा चौधरी ने बताया कि पहाड़ की ऊंचाइयों पर निगरानी आसान काम नहीं। सेना के जवानों को बहुत भागदौड़ करनी पड़ती है। इसीलिए यह गाडि़यां उन्हें दी गई हैं।

डीजल इंजन वाली यह गाडि़यां ऊंचे पहाड़ों पर तेजी से चल सकती हैं। डीजल वेरिएंट की इन गाडि़यों से सेना के जवानों को निगरानी में काफी मदद भी मिल रही है।

जनरल चौधरी बताते हैं, ‘कुछ समय पहले हमने गृह मंत्रालय से गाडि़यों की मांग की थी। हमें गाडि़यां मिल गई हैं। अब हम नई गाडि़यों के लिए प्रपोजल भेजने वाले हैं। इन गाडि़यों को बॉर्डर पोस्ट पर तैनात किया जाएगा। इसके लिए आईटीबीपी के चंडीगढ़ सेंटर पर ट्रेनिंग भी दी जा रही है।’

हर एसयूवी को हाईटेक बना दिया गया है। इसमें एक साथ सात जवानों की टीम सवार हो सकती है। इन सभी के पास अपने हथियार भी रहते हैं। इस एसयूवी टीम का काम जीरो डिग्री पर रोजाना चार हजार किलोमीटर लम्बे बॉर्डर की निगरानी है।

LIVE TV