मनोरंजन

‘पेड्डी’ में सरप्राइज एंट्री: मृणाल ठाकुर कर सकती हैं राम चरण-जाह्नवी के साथ स्पेशल कैमियो

राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ अब और भी चर्चा में आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इस फिल्म में स्पेशल कैमियो रोल में नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि उनका किरदार छोटा लेकिन काफी प्रभावशाली होगा। खास बात यह है कि मृणाल एक स्पेशल डांस नंबर में भी दिख सकती हैं, जिसमें वे राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर यह सच साबित होता है तो पहली बार राम चरण, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। इस संभावित सरप्राइज से फैंस में उत्साह दोगुना हो गया है।

‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा और क्राइम थ्रिलर है, जिसमें क्रिकेट की कहानी अहम भूमिका निभाएगी। राम चरण यहां एक अलग अंदाज में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर भी साउथ में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश में हैं।

मृणाल ठाकुर इन दिनों अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिनमें ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ शामिल हैं। ‘पेड्डी’ 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में स्पोर्ट्स, एक्शन और ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा, जो दर्शकों के लिए बड़ा मनोरंजन साबित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button