
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या और अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘करुप्पु’ की रिलीज पर गहरा संकट आ गया है। बुधवार रात रिलीज से कुछ घंटे पहले फिल्म की सुबह 9 बजे की शोअिंग अचानक रद्द कर दी गई, जिससे फैंस में काफी नाराजगी है।
फिल्म के प्रोड्यूसर एसआर प्रभु ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए लिखा, “अनावश्यक कारणों से करुप्पु के सुबह 9 बजे के शो रद्द किए जा रहे हैं। हम सभी दर्शकों से इस असुविधा के लिए दिल से माफी मांगते हैं।”
डायरेक्टर आरजे बालाजी ने बताया कि फिल्म पिछले 32 महीनों से लगातार बाधाओं का सामना कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।
‘करुप्पु’ एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें सूर्या और त्रिशा मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभी यह साफ नहीं है कि फिल्म कब रिलीज होगी।




