उत्तर प्रदेश

अयोध्या में एसटीएफ मुठभेड़: कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह ढेर

प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने रविवार देर रात महाराजगंज थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बदमाश और कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया।

भानु प्रताप सिंह गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ हत्या, डकैती समेत 40 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे। विभिन्न जिलों में उस पर 1 लाख, 50 हजार और 15 हजार रुपये के इनाम घोषित थे।

कार्रवाई का विवरण
एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। मुठभेड़ में भानु के सीने में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज अयोध्या लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस-एसटीएफ टीम जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button