मनोरंजन

स्मृति मंधाना के दोस्त ने पलाश मुच्छल पर दर्ज कराई FIR, जातिसूचक गाली का आरोप

मुंबई के गायक-संगीतकार पलाश मुच्छल पर नया विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विग्यान माने ने उनके खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार कानून के तहत मामला दर्ज कराया है।

विग्यान माने ने आरोप लगाया कि पलाश ने उनकी फिल्म ‘नजरिया’ में 25 लाख रुपये का निवेश लिया था, लेकिन फिल्म कभी बनी ही नहीं। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो पलाश ने न केवल देने से इनकार कर दिया बल्कि जातिसूचक गालियां दीं और अपमानजनक व्यवहार किया।

यह घटना दिसंबर 2025 में स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने के कुछ महीने बाद सामने आई है। सांगली पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button