उत्तर प्रदेश

शिवपाल सिंह यादव ने रामपुर जेल में आजम खां से की मुलाकात, तजीन फात्मा से भी की बात

रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां से शिवपाल सिंह यादव ने मुलाकात की। दोनों नेताओं की एक घंटे तक मुलाकात हुई। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा से भी मुलाकात की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार को रामपुर जेल पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे जेल के भीतर दाखिल हुए।

शिवपाल यादव सुबह करीब 11 बजे रामपुर जिला कारागार पहुंचे, जहां उन्होंने आजम खां और अब्दुल्ला आजम से लगभग एक घंटे तक गहन बातचीत की।

जेल से निकलने के बाद वे सीधे आजम खां के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बड़े बेटे अदीब आजम से मुलाकात की।

इसके बाद शिवपाल यादव मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी गए, जहां उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति, शिक्षकों और पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनके मुद्दों पर चर्चा की।

राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी कलह और आजम खां गुट की नाराजगी को दूर करने के लिए ‘डैमेज कंट्रोल’ की एक बड़ी कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button