मनोरंजन

शाहना गोस्वामी ने खुलेआम कहा- मैं ओपन रिलेशनशिप में हूं, कुछ भी छुपा नहीं है

अभिनेत्री शाहना गोस्वामी ने अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब पॉडकास्ट में शाहना ने कहा कि वह ओपन रिलेशनशिप में है और उसके पार्टनर्स को इस बात की पूरी जानकारी है कि वह दूसरों के साथ भी फिजिकली इंटिमेट है।

शाहना ने कहा, “इस समय मेरे पास कोई सिंगल प्राइमरी पार्टनर नहीं है। मेरे कई लंबे समय से चल रहे रिलेशनशिप हैं, लेकिन ये कैजुअल नहीं हैं। कुछ भी छुपा नहीं है।”

उन्होंने भावनात्मक स्वतंत्रता पर जोर देते हुए कहा कि प्यार को कभी बंधन में नहीं बांधना चाहिए। शाहना ने अपने पूर्व प्रेमी मिलिंद सोमन से ब्रेकअप की वजह को भी ‘टाइमिंग’ बताया और कहा कि दोनों आखिर तक एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन रिलेशनशिप से अलग-अलग चीजें चाहते थे।

Related Articles

Back to top button