
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह एक बेहद बर्बर हत्याकांड का मामला सामने आया है। छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी (S-1) में एक युवती की सिर कटी लाश बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, युवती के शव को छह टुकड़ों में काटा गया था। बक्से में धड़ और पॉलिथीन में पैक हाथ-पैर मिले, जबकि सिर अभी गायब है। युवती की उम्र करीब 25-30 साल बताई जा रही है। वह रंगबिरंगे सूट में थी, जिससे उसे ग्रामीण परिवेश की बताई जा रही है।
ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन पहुंचने के बाद लावारिस बक्सा और बैग देखकर रेलवे कर्मचारियों ने खोला तो यह shocking दृश्य सामने आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तीन टीमों को जांच सौंपी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पुलिस 20 स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरक्षित टिकट वाले यात्रियों की लिस्ट ली गई है, लेकिन जनरल टिकट वाले यात्रियों के कारण जांच में दिक्कत आ रही है।



