मनोरंजन

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले ने आत्महत्या की

टेलीविजन अभिनेत्री संचिता उगाले ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली,मामले की जांच जारी है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रविवार शाम करीब 5:30 बजे, उनकी बहन अंजली घर से बाहर गई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, उस समय घर में कोई और मौजूद नहीं था। इसी दौरान संचिता ने कथित तौर पर अपने शयनकक्ष में छत के पंखे से साड़ी का इस्तेमाल करके लटककर आत्महत्या कर ली। उन्हें तुरंत नगर निगम के तुलिंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संचिता की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अचोले पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संचिता अपने माता-पिता और 15 वर्षीय बहन के साथ नालासोपारा पूर्व के अचोले गांव में रहती थी। संचिता उगले ने हिंदी टेलीविजन धारावाहिक दिलवाली दूल्हा ले जाएगी में मुख्य किरदार सुकून की भूमिका निभाई। उन्होंने छावा में ताराबाई का किरदार भी निभाया और कुमकुम भाग्य और वागले की दुनिया जैसे लोकप्रिय शो में भी दिखाई दीं थी ।

Related Articles

Back to top button