
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के साउदर्न डर्बी में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 5 विकेट से मिली हार के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अपनी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की है।
मैच के बाद रुतुराज ने कहा कि सीमित स्क्वॉड और कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम आखिरी ओवर तक मुकाबले में रही। उन्होंने कुछ मौकों को छोड़ने की बात स्वीकार की, लेकिन टीम के जज्बे पर गर्व जताया। कप्तान ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस सीजन टीम का प्रदर्शन पिछले साल से काफी बेहतर रहा है।
मैच का हाल
चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180/7 का स्कोर बनाया। जवाब में हैदराबाद ने इशान किशन (70) और हेनरिक क्लासेन (26 गेंद पर 47) की शानदार पारियों की बदौलत एक ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ SRH ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली।



