यूपी रोडवेज में आश्रितों की भर्ती का रास्ता साफ, रोडवेज प्रशासन जल्द ही जारी कर सकती है नियुक्ति पत्र

एक बार फिर से रोडवेज में मृतक आश्रितों की भर्ती की कवायद तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन के मृतक आश्रितों की नौकरी का रास्ता साफ कर दिया है। भर्ती को लेकर दोबारा ब्योरा मांगा जा रहा है। सूची में 30 जून 2022 तक आश्रितों का ब्योरा भेजा है। जिसमें 815 मृतक आश्रित शामिल है। इस ओर यूपी सरकार में तेजी से काम हो रहा है शासन ने परिवहन निगम से मृतक आश्रितों का ब्यौरा एक बार फिर मांगा है। वही जल्द ही परिवहन मंत्री के आदेश पर मृतक आश्रितों की भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र जारी हो सकते हैं।

इतने कैंडिडेट्स को मिलेगी नौकरी

परिवहन निगम द्वारा भेजी गई सूची के मुताबिक 795 नियमित परिचालकों और 20 चालकों की सूची भेजी गई है, इस प्रकार कुल 815 मृतक आश्रितों की नौकरी का रास्ता साफ हो गया है, इनकी भर्ती प्रक्रिया में एक बार फिर तेजी आयी है।

इस बार की सूची है लंबी

पिछली बार जब भर्ती हुई ती तो चालक, परिचालक मिलाकर करीब 588 मृतक आश्रितों की भर्ती की गई थी जबकि इस बार ये सूची पिछली बार की तुलना में ज्यादा बड़ी है। इस बार 800 से ऊपर नाम इस सूची में शामिल हैं। हालांकि परिवहन मंत्री ने मृतक आश्रितों से मिलकर उन्हें जल्द ही भर्ती कराने का भरोसा दिलाया है।

LIVE TV