रणबीर कपूर की दादी कृष्णा कपूर का निधन,बॉलीवुड में शोक का माहौल

मुंबई|बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का सोमवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। कृष्णा राज कपूर पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। बॉलीवुड में निधन से शोक का माहौल है।

कई सालों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. वे कपूर परिवार की सबसे सीनियर पर्सन थीं. कृष्णा राज कपूर के 5 बच्चे हैं. राज कपूर संग 1946 में उनकी शादी हुई थी. वे रणधीर, ऋषि, राजीव, रीमा, रितु की मां थीं. वे करीना, रणबीर, रिद्धिमा कपूर की दादी थीं. 87 साल की उम्र में भी वे काफी एक्टिव थीं. उन्हें फैमिली पार्टी और मूवी प्रीमियर में कई बार देखा गया था. कुछ समय पहले उन्हें बेटे ऋषि कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के वक्त में पेरिस में देखा गया था.

ये भी पढ़ें:-मतभेद को खत्म करने के लिए, भगवान शिव और मोहिनी के पुत्र के रूप में अयप्पा ने लिया जन्म

1988 में राज कपूर के निधन के बाद उन्होंने अपने पूरे परिवार को साथ रखा. अपने 5 बच्चों की जिम्मेदारी उठाई.कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर कृष्णा राज कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया है.

raj kapoor

रणधीर कपूर ने मां के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, ”मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने आज सुबह अपनी मां को खो दिया है. ” रिद्धिमा कपूर ने दादी के निधन पर शोक जताते हुए इंस्टा पर उनके साथ एक फोटो शेयर की है. साथ ही कैप्शन में लिखा- ”मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी दादी. RIP.”

LIVE TV