रैंप पर उतरने से पहले एक हुए रणवीर-दीपिका, जमकर लगाए ठुमके
मुंबई। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को साथ देखने की इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। दोनों तीन साल के लंबे गैप के बाद एक स्टेज पर साथ एंजॉय करते नजर आए हैं। हाल ही में रणबीर और दीपिका गैलेक्सी स्टार के एक इवेंट के लिए साथ आए हैं। इस इवेंट के कई वीडियो फैंस के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए हैं।
इन वीडियो में करण जौहर के सामने रणबीर और दीपिका दोनों ही काफी मस्ती करते नजर आए हैं। इस दौरान दोनों के ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘बलम पिचकारी’ पर ठुमके लगाए। साथ ही स्टेज पर मस्ती मजाक भी हुआ। इस दौरान दीपिका ने ‘लूंगी डांस’ भी किया।
आज भले ही रिलेशनशिप में नहीं हैं लेकिन उनके फैंस उन्हें साथ देखना बेहद पसंद करते हैं। एक समय पर रणबीर और दीपिका बॉलीवुड गलियारे के सबसे ज्यादा चर्चित कपल हुआ करते थे। ब्रेकअप के बावजूद दोनों के बीच अभी भी काफी अच्छी केमिस्ट्री है।
‘बचना ऐ हसीनों’, ‘यह जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों में फैंस इन्हें मोस्ट रोमांटिक जोड़े के तौर पर देख चुके हैं। तीनों ही फिल्मों में इन्हें बहुत पसंद किया गया है।
इनके साथ आने की खबर से हर कोई एक्साइटेड हैं। इस इवेंट के अलावा दोनों फैशन शो के लिए भी साथ आ रहे हैं। दोनों मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन को पहनकर रैंप पर उतरेंगे। दोनों 9 अप्रैल को मिजवान फैशन वीक के लिए साथ आएंगे। मनीष मल्होत्रा ने दोनों की तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें: साउथ की इस फिल्म का शाहरुख खान बनाएंगे रीमेक !
बता दें, इन दिनों जहां रणबीर अपने कुछ फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं वहीं दीपिका अपनी शादी को लेकर बिजी हैं। खबरों के मुताबिक दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते को इनके घरवालों की मंजूरी मिल गई है। इस साल के सितंबर या दिसंबर तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।