राजस्थान : शपथ ग्रहण से पहले 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट आई सामने

राजस्थान कैबिनेट(Rajasthan Cabinet) का आज विस्तार होना है। अशोक गहलोत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल(Rajasthan Mantrimandal Ferbadal) में फेरबदल के तहत 15 विधायकों को आज मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसमें 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री शामिल होंगे।

शपथग्रहण रविवार को शाम 4 बजे राजभवन में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री के रूप में 11 और राज्यमंत्री के रूप में 4 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

यह होंगे कैबिनेट मंत्री

हेमाराम चौधरी
महेंद्रजीत मालवीय
रामलाल जाट
महेश जोशी
विश्वेंद्र सिंह
रमेश मीणा
ममता भूपेश
भजनलाल जाटव
टीकाराम जूली
गोविंद राम मेघवाल
शकुंतला रावत

(Rajasthan New Minister’s List)

यह होंगे राज्यमंत्री

जाहिदा खान
बृजेंद्र ओला
राजेंद्र गुढ़ा
मुरारीलाल मीणा

इससे पहले शनिवार की शाम को मंत्रिमंडल की बैठक कर सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सौंपे थे। मुख्यमंत्री गहलोत राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्रा से मिले। इसके बाद राजभवन से बयान जारी कर कहा गया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकर कर कैबिनेट मंत्री रघु शर्मा, हरीश चौधरी और राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के इस्तीफें सौंपे हैं।

LIVE TV