उत्तराखंड

राहुल गांधी आज अल्मोड़ा और पौड़ी पहुंचे, पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आज अल्मोड़ा पहुंच गए हैं। दौरे के पहले दिन वे अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में फौजियों से मुलाकात करेंगे।

राहुल गांधी इस दौरान अग्निपथ योजना, वन रैंक वन पेंशन (OROP), ECHS, पूर्व सैनिकों की पेंशन को आयकर के दायरे में लाने समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलने वाले हैं।

पूर्व सैनिकों के बीच राहुल गांधी की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों की बड़ी आबादी है।

Related Articles

Back to top button