देश

राघव चड्ढा ने BJP जॉइन करते ही 24 घंटे में गंवाए 10 लाख फॉलोअर्स, Gen Z ने किया अनफॉलो

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

बीजेपी में जाने के 24 घंटे के अंदर चड्ढा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में करीब 10 लाख की भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को उनके 1.46 करोड़ फॉलोअर्स थे, जो शनिवार दोपहर तक घटकर 1.35 करोड़ रह गए।

Gen Z का गुस्सा
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि युवा वर्ग, खासकर Gen Z, इस फैसले से काफी नाराज है। चड्ढा युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे क्योंकि वे ट्रैफिक, पेटर्निटी लीव, गिग वर्कर्स की समस्याओं, 10 मिनट डिलीवरी मॉडल और महंगे समोसे जैसी रोजमर्रा की मुद्दों को लगातार उठाते थे।

अब युवा यूजर्स “#UnfollowRaghavChadha” ट्रेंड चला रहे हैं। कई यूजर्स ने पुराने पोस्ट्स में मोदी और भाजपा की आलोचना वाले ट्वीट्स को डिलीट करने का भी आरोप लगाया है।

NCP (SP) के प्रवक्ता अनीश गवांडे ने लिखा, “इंटरनेट आपको रातोंरात हीरो बना सकता है और रातोंरात जीरो भी कर सकता है।”

राघव चड्ढा ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी जिसमें एक यूजर ने उन्हें “Gen Z पार्टी” बनाने की सलाह दी थी। अब उसी युवा वर्ग का बड़ा हिस्सा उनसे नाराज नजर आ रहा है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि डेटा और युवा मुद्दों पर फोकस करने वाले राघव चड्ढा अपनी लोकप्रियता को कितनी जल्दी वापस हासिल कर पाते हैं।

Related Articles

Back to top button