देसी गर्ल प्रियंका ने हॉलीवुड में शूटिंग खत्म होने पर लगाया देसी तड़का

मुंबई। देसी गर्ल एक्टर्स प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगतार सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने ख़ास विदेशी दोस्त सिंगर निक जोनास के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इन चर्चाओं के बीच प्रियंका चोपड़ा की कुछ ताज़ा तस्वीरें आयी हैं, जिनमें वो बेहद ख़ूबसूरत और रोमांटिक दिख रही हैं।

priyanka 1

 

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्म ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ये बात प्रियंका ने ट्वीट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करके दी है।

prayanka

 

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा गुलाबी रंग के  लो-नेक गाउन में ग़ज़ब ढा रही है।तस्वीरें देख कर लगता हैं कि ने जमकर मस्ती की हैं इस फ़िल्म में.

हॉलीवुड एक्टर एडम ने तस्वीर पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, इस फिल्म की शूटिंग में बहुत मजा आया। मैं एक बार फिर गाना गाने और नाचने वाला शख्स हूं। ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ अगले साल वेलेंटाइन्स डे पर रिलीज होगी।”

priyanka-wraps-up-her-next-film-isnt-it-romantic

 

आपको बता दें कि क्वांटिको टीवी सीरीज़ से प्रियंका चोपड़ा ने अपना करियर शुरू किया था। क्वांटिको टीवी सीरीज़ में प्रियंका ने मुख्य विलेन के किरदार निभाती दिखी थी। फ़िल्म में ड्वेन जॉनसन ने लीड रोल निभाया था।

फिल्म की बात करें तो इज़िंट इट रोमेंटिक’ अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है, जिसे टॉड स्ट्रॉस शुल्सन डायरेक्ट कर रहे हैं। फ़िल्म में प्रियंका के अलावा रिबेल विल्सन, एडम डेवाइन, लियाम हेम्सवर्थ और बेटी गिलपिन मुख्य मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फ़िल्म अगले तक फरवरी में रिलीज़ होने की संभावना है।

 

इन दिनों प्रियंका अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया और अमेरिकन मीडिया से बातचीत में अपनी फॉन्डनेस ज़ाहिर करती रहती हैं। पिछले दिनों निक प्रियंका के साथ मुंबई भी आये थे और उनके परिवार के साथ वक़्त बिताया था। दोनों के बीच रिश्ते की गहराई का अंदाज़ा तस्वीरों से लगाया जा सकता है।

 

LIVE TV