किसानों के मुद्दे पर प्रियंका का योगी सरकार पर हमला, बोली- अन्याय क्यों?’
किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने 2017 से लेकर अभी तक गन्ने के दाम न बढ़ने को लेकर उन्होंने ट्वीट कर मौजूदा बीजेपी सरकार पर करारा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा, उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए बिजली के दाम कई बार बढ़ चुके हैं। डीजल के दाम तो 100 से अधिक बार बढ़ चुके हैं। लेकिन किसान के गन्ने के दाम में 2017 से 0 रू की बढ़ोत्तरी हुई। आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों?” हालांकि प्रियंका गांधी के इस बयान के बाद अभी तक किसी बीजेपी नेता ने इसका जवाब नहीं दिया है।
बता दें कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। सभी दल के नेता अपने अपने कार्यों को गिना रहे हैं तो कई नेता एक दूसरे पर हमला भी बोल रहे हैं। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेता जहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन कर उनका उत्साह बढ़ाने में जुटे हुए हैं। वहीं बीजेपी ने आशीर्वाद यात्रा निकालकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की।