पांचवीं बार एशिया की सेक्सिएस्ट वुमन का खिताब हुआ ‘देसी गर्ल’ के नाम

मुंबई| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को लगातार पांचवीं बार ‘एशिया की सबसे सेक्सी महिला’ घोषित किया गया है। इससे वह काफी खुश हैं। लंदन के साप्ताहिक अखबार ‘इस्टर्न आई’ में प्रकाशित एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में प्रियंका का नाम सबसे ऊपर है।

प्रियंका ने इस पर ट्वीट किया, “इस पुरस्कार के लिए मुझे अपने मां और पिता को धन्यवाद देना चाहिए। मुझे यह पूरी तरह उनसे ही मिला है और यह आप सभी के प्यार के कारण है, जिसने मुझे पांचवी बार इस सूची में शीर्ष पर रखा। धन्यवाद इस्टर्न आई..आप जानते हैं कि किसी लड़की को कैसे खुश किया जा सकता है।”

इस सूची में टीवी अभिनेत्री निया शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ‘बाजीराव मस्तानी’ की अभिनेत्री दीपिका पदुकोण तीसरे स्थान पर हैं।

सेक्सिएस्ट एशियन विमेन की पूरी लिस्‍ट अभी सामने नहीं आई है। इसके टॉप 10 नाम का खुलासा हो गया है। सेक्सिएस्ट एशियन विमेन की टॉप 10 लिस्‍ट से जितनी खुशी दी है उतना ही हैरान भी किया है।

इस लिस्‍ट में 10 में से 9 नाम केवल भारतीय एक्‍ट्रेस के हैं, जिसमें से 3 छोटे पर्दे की एक्‍ट्रेस हैं। हैरान करने वाली बात ये नहीं की 50 सेक्सिएस्ट एशियन विमेन की लिस्‍ट में टॉप 10 में छोटे पर्दे की एक्‍ट्रेस शामिल हैं।

बड़ी बात तो ये है कि इस लिस्‍ट में दीपिका पादुकोण को पछाड़कर निया शर्मा ने दूसरा स्‍थान हांसिल किया है। द्रष्टि धमी ने कटरीना कैफ को पछाड़कर छठा स्‍थान पर कब्‍जा कर लिया है। इनके अलावा रुबीना दिलेक 10वें स्‍थान पर मौजूद हैं।

टॉप 10 सेक्‍सिएस्‍ट एशियन विमेन-

  1. प्रियंका चोपड़ा
  2. निया शर्मा
  3. दीपिका पादुकोण
  4. आलिया भट्ट
  5. माहिरा खान
  6. द्रष्‍टि‍ धामी
  7. कटरीना कैफ
  8. श्रद्धा कपूर
  9. गौहर खान
  10. रुबीना दिलेक

 

 

LIVE TV