उत्तर प्रदेश

‘प्रतीक आगे बढ़ना चाहते थे, मैंने उन्हें सेहत और कारोबार पर ध्यान देने की दी थी सलाह: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अखिलेश यादव ने कहा, “प्रतीक आगे बढ़कर कुछ करना चाहते थे। मैंने उनसे कहा था कि शरीर का ध्यान रखो और कारोबार पर फोकस करो। कारोबार में नुकसान से लोग दुखी हो जाते हैं।” उन्होंने बताया कि कुछ हफ्ते पहले प्रतीक से उनकी मुलाकात हुई थी, जहां उन्होंने छोटे भाई को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी थी।

कानूनी कार्रवाई पर पूछे जाने पर अखिलेश ने संयमित जवाब देते हुए कहा, “परिवार की बात मानेंगे।”

प्रतीक यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेज दिया गया है। तीन-चार डॉक्टरों का विशेष पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। आज दोपहर उनके अंतिम संस्कार की संभावना है।

Related Articles

Back to top button