देशबड़ी खबर

योग दिवस पर PM मोदी का संदेश: ‘योग को एक दिन तक सीमित न रखें, बनाएं जीवन का हिस्सा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता के iconic रेड रोड पर विशाल कार्यक्रम को संबोधित किया।

PM मोदी ने कहा कि ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ का अर्थ केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी उम्र के लोगों के लिए है। उन्होंने जोर देकर कहा कि योग सिर्फ हमारी जीवनशैली के लिए जरूरी नहीं, बल्कि दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने अपील की कि योग को केवल एक दिन का उत्सव न बनाएं, बल्कि इसे अपने जीवन, परिवार और आने वाली पीढ़ियों का अभिन्न अंग बना लें।

योग के फायदे
PM मोदी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास उम्र बढ़ने पर भी मानव क्षमता को घटने नहीं देता। उन्होंने लक्ष्य रखने की बात करते हुए कहा कि 40 साल की उम्र में हमें 20 साल से ज्यादा लचीले, 50 साल में 30 साल से ज्यादा ऊर्जावान और पूरे जीवन तनावमुक्त रहना चाहिए।

बंगाल के संतों को श्रद्धांजलि
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने बंगाल की भूमि को विशेष बताते हुए रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद जैसे संतों का सम्मान किया, जिन्होंने योग को विश्व पटल पर पहुंचाया।

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button