
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में दोपहर 2 बजे पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में चल रहे संकट पर महत्वपूर्ण संबोधन करने वाले हैं। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध तेज हो चुका है, जिसमें ड्रोन, मिसाइल हमले और सैन्य ठिकानों पर बड़े हमले हो रहे हैं।
पीएम मोदी सदन को युद्ध की स्थिति, भारत की रणनीति, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, तेल आपूर्ति पर असर, रुपए की गिरावट और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर विस्तार से जानकारी देंगे। संसद में विपक्ष के सवालों का भी जवाब दे सकते हैं।




