महात्मा गांधी 152वीं जयंती: बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट पहुंचे PM मोदी, सोनिया गांधी, केजरीवाल

आज 2 अक्टूबर को विश्व भर में महात्मा गांधी की 152वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर पीएम मोदी समेत सहित कई नेताओं ने बापू को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजघाट स्थित बापू की समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बापू का जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।” 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्में महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजादी दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस देश को अहिंसक रूप से अपने हक़ के लिए लड़ना सिखाया था। बापू को दुनियाभर में आज भी याद किया जाता है।

कांग्रेस नेता रहे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट पहुंची कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को याद किया। उनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

LIVE TV