
निजी क्षेत्र की प्रमुख तेल कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की कटौती कर दी है।
कंपनी के देशभर में लगभग 7,000 पेट्रोल पंप हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता आने के बाद नायरा एनर्जी ने यह फैसला लिया है।
असर
इस कटौती से नायरा के पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने वाले ग्राहकों को तुरंत फायदा होगा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अब सरकारी तेल कंपनियां (IOCL, BPCL, HPCL) पर भी दाम घटाने का दबाव बढ़ सकता है। डीजल सस्ता होने से माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स की लागत भी कम होने की उम्मीद है।




