
पटना के गांधी मैदान स्थित बिस्कोमान भवन में शुक्रवार सुबह आग लग गई। सभी लोग सुरक्षित निकाले गए।
पटना के ऐतिहासिक बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। इमारत में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
BELTRON कार्यालय को सबसे ज्यादा नुकसान
आग की चपेट में बेल्ट्रॉन (BELTRON) का दफ्तर आया। इसमें सरकारी दस्तावेज, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। नुकसान का आकलन जारी है।
हाईराइज उपकरणों से बुझाई आग
सामान्य फायर टेंडर 13वीं मंजिल तक नहीं पहुंच सके, इसलिए विशेष हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म बुलाए गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है।



