देश

संसद लाइव: इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सदन रणनीति पर मंथन

सोमवार को संसद भवन परिसर में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में INDIA ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और राज्यसभा में समन्वित रणनीति बनाना था।

बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। समाजवादी पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों ने भी हिस्सा लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिकम टैगोर, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।

यह बैठक बजट सत्र के बीच विपक्ष की एकजुटता और सदन में हंगामा-विरोध की रणनीति तय करने के लिए अहम मानी जा रही है। INDIA गठबंधन विभिन्न मुद्दों पर सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में जुटा है।

Related Articles

Back to top button