पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

पाकिस्तानी सेनाजम्मू| पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस घटना में भारत की ओर से किसी के हताहत होने या किसी तरह की क्षति की कोई खबर नहीं है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार शाम को नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में बिना किसी उकसावे के भारी गोलीबारी की। उन्होंने मोर्टार, स्वचालित और छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों पर निशाना साधा।

यूपी के बावरिया गिरोह का इनामी गिरफ्तार, अवैध असलाह कारतूस बरामद

सूत्रों के मुताबिक, “हमारे जवानों ने मुस्तैदी से और प्रभावी तरीके से जवाब दिया। दोनों ओर से गोलीबारी शाम पांच बजे शुरू हुई और यह दो घंटे तक जारी रही।”

इस क्षेत्र में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के दौरे से एक दिन पहले संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना हुई है।

गृह मंत्रालय की इस टीम ने शुक्रवार को जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों का दौरा किया था। टीम की शनिवार को राजौरी और पुंछ जिलों में एलओसी से सटे क्षेत्रों का दौरा करने की योजना है।

NGT का ऑड-इवन पर फैसला आज, पुराने रिकॉर्ड रखेगी दिल्ली सरकार

गृह मंत्रालय की यह टीम सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों की समस्याएं जानने के लिए उनसे मुलाकात कर रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को पाकिस्तान की ओर से बार-बार की जा रही संघर्षविराम की घटनाओं का खामियाजा भुगतना पड़ता है।

LIVE TV