खेल

‘सही समय पर मिलेगा मौका’: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बयान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के सीनियर टीम डेब्यू में देरी पर टीम मैनेजमेंट का समर्थन किया है।

शुक्ला ने कहा, “हम भी मानते हैं कि वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उसने आईपीएल में यह साबित किया। कोच और कप्तान ही अंतिम फैसला लेंगे। वे स्थिति देखकर फैसला करेंगे। जब सही मौका आएगा, तो उन्हें जरूर मौका दिया जाएगा।”

क्या है मामला?
आईपीएल 2026 में 776 रन और 237.31 की स्ट्राइक रेट के साथ धमाल मचाने वाले वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा जताए हुए है।

Related Articles

Back to top button