देश

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बस दुर्घटना में एक यात्री की मौत, 20 अन्य गंभीर घायल

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, तेज रफ्तार बस पुल तोड़कर नीचे गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। यह दुर्घटना शनिवार तड़के छत्रपति संभाजीनगर में कैम्ब्रिज चौक के पास फ्लाईओवर पर हुई। बस पुणे से नागपुर की ओर जा रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस काफी तेज रफ्तार में थी और चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे के वक्त बस में कुल 26 यात्री सवार थे और कई लोग सो रहे थे। इस दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button