ओम प्रकाश रावत नियुक्त हुए नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त

ओम प्रकाश रावतनई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को निर्वाचन आयुक्त ओम प्रकाश रावत को देश का नया मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया। एक आधिकारिक बयान में यह भी कहा गया है कि पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव अशोक लवासा को चुनाव आयुक्त बनाया गया है।

रावत मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे। वह अचल कुमार जोति का स्थान लेंगे, जो सोमवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

रावत का जन्म 2 दिसंबर 1953 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। मध्यप्रदेश कैडर के ओम प्रकाश रावत 1977 बैच के रिटायर्ड आइएएस ऑफिसर हैं। उन्हें अगस्त 2015 में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। रावत भौतिक विज्ञान में BSc और MSc हैं।

इसके अलावा उन्होंने सोशल डेवलपमेंट प्लानिंग में पोस्टग्रेजुएशन भी कर रखी है। यह डिग्री उन्होंने 1989 में UK से हासिल की थी।

यह भी पढ़ें:- विद्यार्थियों को रोजगार योग्य बनाना विश्वविद्यालयों की प्राथमिकता : कोविंद

मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभालने से पहले वह केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार में अहम पद संभाल चुके हैं. जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव, जैसे पद भी शामिल हैं। इस पद पर वह 2004 से 2006 तक रहे हैं।

उन्हें अगस्त 2015 में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ें:- समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ रचा नया इतिहास, सड़क पर उतरे 5 करोड़ लोग

लवासा भी मंगलवार को पद संभालेंगे। निर्वाचन आयोग में एक अन्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा हैं।

देखें वीडियो:-

https://youtu.be/EUKs7azwRKI

LIVE TV