
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जिक्र करते हुए राजभर ने अखिलेश को सलाह दी कि उन्हें अब इस पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए।
राजभर ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत में दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव और सपा पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब मुकाबला बीजेपी बनाम कॉकरोच पार्टी का है।
राजभर ने आगे कहा कि अखिलेश यादव से उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव कहीं ज्यादा समझदार हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि सपा के बजाय बसपा गठबंधन के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। राजभर ने अखिलेश के मुस्लिम वोट बैंक पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मुस्लिम मतदाता साथ न रहे तो अखिलेश राजनीतिक रूप से और कमजोर हो जाएंगे।



