Tokyo Olympics2020: नीरज की वतन वापसी, दिल्ली एयरपोर्ट हुआ भव्य स्वागत

टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने नीरज का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया। उन्होंने कहा, भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम, रजत पदक विजेता रवि दहिया, कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया और अन्य सभी खिलाड़ी आज भारत पहुंच चुके हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से हमने उनका एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया। ये देश के लिए एक प्रेरणा हैं।

Image

वहीं, गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उनके अलावा लवलिना बोरगोहेन, बजरंग पूनिया, रवि दहिया और दीपक पूनिया भी दिल्ली पहुंचे। पुरुष और महिला हॉकी टीम का भी बैंड-बाजे के साथ स्वागत हुआ। महिला हॉकी टीम और दीपक ब्रॉन्ज मेडल मैच में चूक गए थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा।बता दें कि भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए गोल्ड मैडल जीता था। नीरज चोपड़ा ने भारत को 13 साल बाद ओलंपिक में गोल्ड मेडल जिताया।

यह भी पढ़ें-Tokyo Olympics 2020: हिमाचल CM का बड़ा ऐलान, वरूण को सरकार देगी 1 करोड़ राशि और DSP की नौकरी

LIVE TV