
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है, जिसने टिहरी गढ़वाल जिले के मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।
यह नया स्कूल शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सिविल सेक्टर में संचालित होगा।
CM धामी ने कहा
नए केंद्रीय विद्यालय से मदननेगी और आसपास के क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और स्थानीय शैक्षिक ढांचा मजबूत होगा। केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।
स्कूल की शुरुआत
प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 तक एक-एक सेक्शन के साथ शुरू होगा। आगे जरूरत और मंजूरी के आधार पर कक्षाएं बढ़ाई जाएंगी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 30 दिनों के अंदर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
यह फैसला देश भर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की केंद्रीय मंजूरी के तहत लिया गया है।




