टेकदेश

15 जुलाई से लॉन्च हो रही है नई IRCTC वेबसाइट, टिकट बुकिंग अब होगी आसान और तेज

भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। IRCTC 15 जुलाई से अपनी नई और आधुनिक वेबसाइट लॉन्च कर रहा है। नई वेबसाइट का मकसद टिकट बुकिंग को पहले से कहीं ज्यादा तेज, आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाना है।

बड़ी खासियत
नई वेबसाइट की सबसे बड़ी ताकत उसकी बढ़ी हुई क्षमता है। मौजूदा सिस्टम जहां प्रति मिनट करीब 32,000 टिकट बुक कर पाता था, वहीं नया पोर्टल अब 1.5 लाख से ज्यादा टिकट प्रति मिनट बुक करने में सक्षम होगा। इससे तत्काल बुकिंग के दौरान होने वाली धीमी स्पीड और क्रैश की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

नए फीचर्स

  • पसंदीदा सीट चुनने का विकल्प
  • फेयर कैलेंडर से अलग-अलग तारीखों का किराया एक साथ देखने की सुविधा
  • कई भारतीय भाषाओं में उपलब्धता
  • दिव्यांग, छात्र और मरीजों के लिए एकीकृत बुकिंग
  • साफ-सुथरा इंटरफेस, अनावश्यक पॉप-अप और कैप्चा में कमी
  • सभी क्लास (स्लीपर, 3AC, 2AC आदि) की सीट उपलब्धता एक स्क्रीन पर

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इन बदलावों की घोषणा की थी। छात्रों और आम यात्रियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस अपग्रेडेशन का फैसला लिया है।

Related Articles

Back to top button